गहरी नींद के लिए कौन सा व्यायाम सबसे अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:50

बालासन

इस आसन से आपका दिमाग शांत होता है। इसे करने के लिए मैट पर वज्रासन पोज में बैठ जाएं। सांस को अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के ऊपर ले जाएं। अब सांस बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। इस दौरान हथेलियों और सिर को जमीन पर टिका लें। फिर सांस अंदर लेते और छोड़ते हुए उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें।

शवासन

इस आसन से आपकी तंत्रिका तंत्र शांत होती है और सभी थकी हुई मांसपेशियों व कंधों को आराम मिलता है। शवासन करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों के बीच एक फीट की दूरी पर फैला लें। अब पैरों के पंजे की तरफ शरीर को ढीला छोड़ते हुए आराम से सांस लें और पूरा शरीर ढीला छोड़ दें।

उत्तानासन

अस आसन को नियमित करने से आपको जल्द नींद पर फर्क दिखने लगेगा। उत्तानासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए ऊपर की ओर ले जाते हुए सांस छोड़ें और फिर हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं। इस दौरान पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें।

शलभासन

इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट कर दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे रखें। अब दोनों पैर की एड़ियों को आपस में जोड़करपंजे को सीधे रखें। धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें। गहरी सांस लें इसी अवस्था में कुछ देर रहें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info